Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • LUCKNOW: ( P.G.I ) में डॉक्टर की सलाह पाने से ज्यादा ( O.P.D ) पंजीकरण कराना हुआ कठिन, जानिये पुरा मामला
  • राज्य

LUCKNOW: ( P.G.I ) में डॉक्टर की सलाह पाने से ज्यादा ( O.P.D ) पंजीकरण कराना हुआ कठिन, जानिये पुरा मामला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
th

रात  (P.G.I)  की सुविधाओं का हाल लिया तो इंतजामों की कलई खुल गई। गर्मी, उमस और मच्छरों के बीच मरीज रात गुजारने को मजबूर दिखे। कोई घास पर लेटकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा तो कोई फुटपाथ पर। सुबह गेट खुलने पर अपने नम्बर के हिसाब से मरीज लाइन में लग जाते हैं। छह बजे से पंजीकरण शुरू होता है। पंजीकरण के लिए मरीजों को पूरी रात फुटपाथ पर गुजारनी पड़ रही है।

(O.P.D) ब्लॉक से लेकर आधा किलोमीटर की दूरी तक तीमारदार कतार में लेट व बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं। रात करीब ढाई बजे न्यू  (O.P.D)  ब्लॉक के बाहर सैकड़ों की संख्या में मरीज व तीमारदार लाइन से लेटे थे।  (O.P.D)  के बाहर तो पांच लाइनों में मरीज लेटे थे। सभी मरीज कतारबद्ध थे। उमस से मरीज बेहाल थे।

ज्यादातर (O.P.D)  बामुश्किल आधे घंटे में फुल हो जाती है। हैरानी की बात यह है कि मरीजों की दुश्वारियों और पीड़ा को दरकिनार कर कई विभागों में गिनकर नए मरीज देखे जाते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों का नम्बर ही नहीं आ पाता है। मजबूरन दूसरे दिन पंजीकरण के लिए लाइन में लग जाते हैं। ऐसा तब है कि सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज की आस में आ रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला के साथ थाने में पूछताछ के दौरान बर्बर्ता से मारपीट का मामला सामने आया
Next: सीतापुर जिले में बोहरा गांव में सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धावा बोला, घर में आहट पर जागी महिला पर चाकू से प्रहार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.