Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन छोड़ भारत आना चाहती हैं कंपनियां जल्‍द जारी होगा आवंटन
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

चीन छोड़ भारत आना चाहती हैं कंपनियां जल्‍द जारी होगा आवंटन

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images (5)

कोरोना महामारी के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों का मोह चीन से भंग होने लगा है. अब वह अपने आगे का कारोबार चीन में रहकर नहीं करना चाहती हैं. यही वजह है कि उन्‍होंने अब भारत में अपनी कंपनियों के लिए अवसर खोजना शुरू कर दिया है. वहीं, इन कंपनियों की चाहत को भांपते हुए उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी तरह से एक पहल की है. इस पहल के तहत, यूपी सरकार ने चीन छोड़कर आने वाली कंपनियों को उत्‍तर प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया है. वहीं, सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इन कंपनियों को भरोसा दिलाया है कि उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश में व्‍यापार के समुचित माहौल के साथ हर संभव सुविधा और सहूलियतें दी जाएंगी. योगी सरकार की इस पहल का अब सकारात्‍मक असर भी दिखने लगा है.

यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि हुआके और हुंसान नामक दो कंपनियों के आवेदन स्‍वीकार किए गए हैं. अगले सप्‍ताह से आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा किया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि हुआके कैमरे के ऐसेसिरिज बनाने वाली कंपनी है. वहीं हुंसान इलेकट्रॉनिक कंपोनेंट तैयार करती है. उन्‍होंने बताया कि चीन छोड़कर भारत आने वाली कंपनियों के लिए निवेश का बेहतर वातावरण यूपी में मौजूद है, जिसको देखते हुए वीवो या ओपो जैसी मोबाइल कंपनियों के कंपोनेंट तैयार करने वाली कंपनियां उत्‍तर प्रदेश में निवेश के अवसर खोज रही हैं. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में विशेष रूप से तैयार किए गए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग जोन भी विदेशी कंपनियों को आकर्षित कर रहा है. जल्‍द ही, भारत में अपना भविष्‍य तलाशती विदेशी कंपनियां इन्‍हीं क्षेत्रों में निवेश करती नजर आएंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी को पहले फॉलो,फिर अनफॉलो व्हाइट हाउस ने क्यों किया?
Next: MP में आज से खुले सरकारी दफ्तर 30 फीसदी स्टाफ करेगा काम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.