Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP में आज से खुले सरकारी दफ्तर 30 फीसदी स्टाफ करेगा काम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

MP में आज से खुले सरकारी दफ्तर 30 फीसदी स्टाफ करेगा काम

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोले जा रहे हैं. फिलहाल सीमित स्टाफ को बुलाया जाएगा. वे सोशल डिस्टेंस के साथ काम करेंगे. उससे पहले भोपाल में मंत्रालय सहित अन्य सरकारी इमारतों को सैनेटाइज किया जा रहा है सरकार ने राज्यस्तर के सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला किया है. हालांकि, इन दफ्तरों में अभी कुल स्टाफ के केवल 30 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में अफसरों को ज़रूरी निर्देश दिए हैं. राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन को 30 अप्रैल से खोला जा रहा है. हालांकि, इन सभी दफ्तरों में 30 फ़ीसदी कर्मचारियों को ही एक बार में दफ्तर बुलाया जाएगा. पूरा स्टाफ सोशल डिस्टेंस के साथ बैठेगा. सभी इमारतों को पूरी तरीके से सैनेटाइज किया जाएगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में आर्थिक और सरकारी कामकाज की गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होंगी.

दफ्तर दोबारा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा और दफ्तर में घुसने से पहले खुद को सैनेटाइज भी करना होगा. चेहरे पर मास्क लगाना होगा. शिवराज सिंह ने जब राज्य की कमान संभाली तब कोरोना संक्रमण शुरू हो चुका था. उस दिन से वो लगातार सक्रिय हैं. मुख्यमंत्री अपने कुछ प्रमुख अधिकारियों के साथ लगातार काम कर रहे हैं. रविवार को भी उन्होंने मंत्रालय में बैठक की

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन छोड़ भारत आना चाहती हैं कंपनियां जल्‍द जारी होगा आवंटन
Next: लखनऊ के 18 हॉटस्पॉट में नौ रेड जोन घोषित कोई नहीं हुआ ग्रीन जोन। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.