Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से संक्रमित हुए रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन।
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • गैजेट्स
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

कोरोना से संक्रमित हुए रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन।

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
30_04_2020-mikhail_mishustin_20234973_233542466

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्‍होंने इस बारे में राष्‍ट्रपति पुतिन को भी सूचित कर दिया है। फ‍िलहाल वह आइसोलेशन में रह रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, देश के पहले उप प्रधानमंत्री आंद्रे बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तिन का कामकाज देखेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह प्रमुख मसलों पर आंद्रे को सलाह मशविरा देते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मिखाइल का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो गुरुवार को पॉजिटिव आया। 54 वर्षीय मिशुस्तिन जनवरी में प्रधानमंत्री चुने गए थे। वहीं एक वीडियो कॉल में राष्‍ट्रपति पुतिन ने उम्‍मीद जताई कि मिशुस्तिन रूसी अर्थव्यवस्था के लिए लिए जाने वाले फैसलों में भाग लेना जारी रखेंगे। मालूम हो कि रूस में प्रधानमंत्री ही अर्थव्‍यवस्‍था की देखरेख करता है। वह राष्‍ट्रपति के प्रति जवाबदेह होता है। रूस में इस समय लॉकडाउन का पांचवां हफ्ता चल रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन को अभी दो हफ्ते और बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि हालात अभी भी बेहद विकट हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन को लेकर उनके पास नतीजे के कई विकल्प हैं। वह बहुत कुछ करेंगे… लेकिन देखने और जानने के लिए समय का इंतजार करना होगा। मालूम हो कि अमेरिका में अमेरिका में महामारी से 60 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 11 लाख से ज्यादा बीमार हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की बेहद खास तस्वीर
Next: देश में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन अब 17 मई तक रहेगा जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.