Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन अब 17 मई तक रहेगा जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन अब 17 मई तक रहेगा जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए देश में 2 चरणों में 40 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया जो 3 मई को खत्म हो रहा था. लेकिन इसके खत्म होने से 2 दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने 2 और हफ्ते यानी 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. हालांकि लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला भी जा रहा है.गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को 2 और हफ्ते के लिए तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है. लॉकडाउन बढ़ने से अब 17 मई तक देश में रेल, मेट्रो और हवाई सेवा बंद रहेगी. तो स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान भी नहीं खुलेंगे.साथ ही होटल और रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे. धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे. 17 मई तक मॉल, जिम और सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे. यह व्यवस्था सभी तीनों जोन में लागू रहेगी.हालांकि लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से छूट भी दी गई है.

गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रेड जोन की तुलना में ग्रीन और ऑरेंज जोन में पड़ने वाले जिलों में थोड़ी राहत दी गई है.रेड जोन वाले क्षेत्रों के स्थानीय अधिकारियों को कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन के सभी निवासियों के पास आरोग्य सेतु एप डाउनलोड हो. कंटेनमेंट जोन में एप के जरिए सभी पर निगरानी रखी जा सकेगी. कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी.सभी जोन में हवाई, रेल, मेट्रो और सड़क मार्ग द्वारा अंतर-राज्यीय आवागमन बंद रहेगा. साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, और अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण,कोचिंग संस्थानों का संचालन; होटल और रेस्तरां; सार्वजनिक समारोह, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स आदि बंद रहेंगे.इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य प्रकार की सभाओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों भी बंद रहेंगे. विशेष परिस्थितियों में और गृह मंत्रालय की अनुमति पर ही हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी.

Post navigation

Previous: कोरोना से संक्रमित हुए रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन।
Next: लॉकडाउन में राहत के बाद घर लौटे मजदूर रांची में फूलों से स्वागत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.