Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उरी में पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद 4 नागरिक घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उरी में पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद 4 नागरिक घायल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की चपेट में आकर 2 सैनिक शहीद हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने बारामूला जिला के उरी सेक्टर में बिना वजह फायरिंग की थी.भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाक फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे. इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया. इन सैनिकों की पहचान हो गई है, इनमें से एक हवलदार गोकर्ण सिंह हैं जबकि दूसरे नायक शंकर एस पी.अस्पताल में जिन दो सैनिकों का इलाज चल रहा है उनके नाम हैं हवलदार नारायण सिंह और नायक प्रदीप भट्ट.

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास रामपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना कारण फायरिंग शुरू कर दी, इस दौरान तीन सैनिक जख्मी हो गए.इससे पहले पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में चार लोग जख्मी हो गए थे. पुलिस का कहना है कि नागरिक इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग से लोग दशहत में आ गए. पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में चरुंडा, बटग्रान, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलिकोट, बालाकोट, नाम्बला और गरकोट जैसे गांव चपेट में आए.पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का असर उरी शहर तक दिखा और छर्रे और शेल एसडीएम ऑफिस तक देखे गए. उरी के एसडीएम रियाज अहमद मलिक ने भी फायरिंग में घायलों की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि तीन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CRPF के 12 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव,कोरोना से 122 जवान संक्रमित
Next: तमिलनाडु में कोरोना के चलते लगाई धारा 144 तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.