Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CRPF के 12 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव,कोरोना से 122 जवान संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CRPF के 12 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव,कोरोना से 122 जवान संक्रमित

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

पुलिस के बाद अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के भी कई जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को सीआरपीएफ के 12 जवानों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित सीआरपीएफ के जवानों की तादाद 122 पहुंच गई है. जबकि अभी 150 जवानों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.सभी सीआरपीएफ की एक ही बटालियन, 31 बटालियन के हैं. यह बटालियन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में तैनात है. गौरतलब है कि सीआरपीएफ की 31 बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन की कोरोना के कारण 28 अप्रैल को मौत हो गई थी. इकराम ने उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

कोरोना के अर्धसैनिक बल तक पहुंचने से हड़कंप मच गया. 55 साल के हुसैन के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख जताया था. बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है.बता दें कोरोना संक्रमण से संक्रमित कुपवाड़ा में तैनात रहे 162वीं बटालियन के पैरामेडिकल स्टाफ के कांस्टेबल कोरोना से संक्रमित थे, वह मयूर विहार स्थित सीआरपीएफ की यूनिट में क्वारंटाइन हुए थे। उनके संपर्क में आने से 31वीं बटालियन के जवानों में भी संक्रमण फैल गया। गत मंगलवार को ही बटालियन के एक एसआइ की कोरोना से मौत हुई थी, जबकि बृहस्पतिवार तक 52 जवान कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके थे। पूरी बटालियन को क्वारंटाइन किया हुआ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में राहत के बाद घर लौटे मजदूर रांची में फूलों से स्वागत
Next: उरी में पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद 4 नागरिक घायल

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.