Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अखिलेश यादव का बयान ट्रेन से लाए गए श्रमिकों से पैसा लेना शर्मनाक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

अखिलेश यादव का बयान ट्रेन से लाए गए श्रमिकों से पैसा लेना शर्मनाक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
akhilesh-jpg_250x160xt

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि ट्रेन से वापस घर लाए जा रहे मजदूरों से पैसे लिए जाने की खबर बेहद शर्मनाक है. उन्होंने ट्वीट कर कोविड केयर फंड पर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर गरीबों से ही पैसे लेने थे तो फंड में जो खरबों रुपया डलवाया गया है, उसका क्या होगा? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूपी में भी आरोग्य सेतु एप से 100-100 रुपए वसूले जाने की खबर है.

अखिलेश यादव ने रविवार सुबह एक के बाद एक दो ट्वीट किए. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, ट्रेन से वापस घर लाए जा रहे गरीब, बेबस मज़दूरों से भाजपा सरकार द्वारा पैसे लिए जाने की ख़बर बेहद शर्मनाक है. आज साफ़ हो गया है कि पूंजीपतियों का अरबों माफ़ करनेवाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों के ख़िलाफ़. विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है, सरकार का नहीं.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नासिक से करीब 850 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचे हैं. सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करवाकर उन्हें बसों के माध्यम से उनके जिले में भेजा गया है, जहां सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा. बता दें कि करीब 6 स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-लग राज्यों में मजदूरों को उनके घर पहुंचाया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर लखनऊ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
Next: ग्रीन जोन बाराबंकी में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.