Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्रीन जोन बाराबंकी में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ग्रीन जोन बाराबंकी में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

लॉकडाउन के दूसरे चरण तक ग्रीन जोन में शुमार राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में रविवार को एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. 28 वर्षीय संक्रमित महिला लखनऊ से पति व बच्चों के साथ सिद्धौर कस्बे स्थित अपने ससुराल पहुंची थी. जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने परिवार समेत सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा था.

28 अप्रैल को महिला का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था. शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में महिला संक्रमित पाई गई है. जिसके बाद महिला को सतरिख स्थित कोविड लेवल-1 में शिफ्ट किया गया है. रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटरर सहित पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करवा कर सील कर दिया है. साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गई है. महिला के पॉजिटिव होने की सूचना लखनऊ जिला प्रशासन को भी दी गई है.

ग्रीन जोन में छूट का दायरा बढ़ाया

बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी ग्रीन जोन में रखा गया है. यहां आधी सवारियों के साथ 50 फीसदी बसें चलेंगी. बाइक पर दो लोग बैठ सकेंगे. जो सर्विस पहले से मिल रही है वह जारी रहेंगी. फैक्ट्रियां दुकानें खुल सकेंगी. वे सारी छूट मिलेंगी जो नियमानुसार पहले से मिलती रही है. ग्रीन जोन में सिर्फ उन गतिविधियों पर रोक होगी जिन पर पूरे देश में प्रतिबंध है. बसें 50 फीसदी क्षमता तक सवारियां बिठा सकेंगी. बस डिपो में भी 50 फीसदी क्षमता तक लोग रहेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखिलेश यादव का बयान ट्रेन से लाए गए श्रमिकों से पैसा लेना शर्मनाक
Next: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 लोग के साथ दी शादी करने की छूट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.