Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 लोग के साथ दी शादी करने की छूट
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 लोग के साथ दी शादी करने की छूट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

मध्य प्रदेश में 4 मई से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है. संक्रमित इलाकों के बाहर शादी ब्याह करने की छूट सरकार ने दे दी है. लेकिन शर्त ये है कि समारोह में 50 से ज़्यादा लोग मौजूद नहीं होना चाहिए सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल में समीक्षा करने के बाद कहा कोरोना संक्रमण रोकना हमारी प्राथमिकता है.ग्रीन जोन के जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार सामान्य गतिविधियां जारी रह सकेंगी लेकिन संक्रमित क्षेत्रों में पूरी सख्ती होगी.मध्य प्रदेश में 4 मई से लॉक डाउन में राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने रेड ऑरेंज ग्रीन जोन वाले जिलों में राहत देने का फैसला कर लिया है. केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन के तहत प्रदेश भर में लॉक डाउन में लोगों को राहत दी जाएगी.

नयी गाइड लाइन के तहत प्रदेश में शादी समारोह पर लगी रोक हटा ली गई है. 4 मई के बाद शादी के कार्यक्रम हो सकेंगे. लेकिन उसमें शर्त तय की गई है किसी भी शादी के कार्यक्रम में 50 लोगों से ज्यादा की भीड़ नहीं होगी और सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा. इसी तरह सरकार ने अंत्येष्टि में भी अधिकतम लोगों की संख्या 20 तय की है. अंत्येष्टि के कार्यक्रम में 20 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुट सकेगी.

राज्य सरकार की गाइड लाइन पर नज़र डालें

– कलेक्टर अपने जिले में गठित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर फैसला ले सकेंगे

-संक्रमित क्षेत्रों का दौबारा निर्धारण करना होगा

– कलेक्टर दो दिन में कार्रवाई पूरी करेंगे

-संक्रमित क्षेत्रों के बाहर के इलाकों में बाजार नहीं खुलेंगे

-अन्य दुकाने खुल सकेंगी

-मास्क पहनना, 2 गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा

-संक्रमित क्षेत्रों से केवल सरकारी काम और चिकित्सा कारणों से बाहर जाने की अनुमति होगी

-शादी में अधिकतम 50 लोग मौजूद रह सकेंगे

-अंत्येष्टि में 20 लोगों से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रीन जोन बाराबंकी में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Next: कोरोना योद्धाओ के सम्मान में लखनऊ के KGMU,SGPGI में हुई पुष्प वर्षा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.