Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • U.P के अमरोहा में पति संग दवाई लेकर लौट रही विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर खेत में गैंगरेप किया बाइक सवार चार बदमाशों ने
  • राज्य

U.P के अमरोहा में पति संग दवाई लेकर लौट रही विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर खेत में गैंगरेप किया बाइक सवार चार बदमाशों ने

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
1842119

आरोपियों ने महिला के पति के सामने उसका गैंगरेप किया जब उसने इसका विरोध किया तो उसके हाथ मे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही बदमाशों की तलाश को कांबिंग शुरू की। बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मेरठ में हुई है। शनिवार देर रात वह चांदपुर से दवाई लेकर पति के साथ मायके आ रही थी। धनौरा में गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के बाद ई-रिक्शा से पति-पत्नी कुआंखेड़ा गांव लौट रहे थे।

पीड़िता के मुताबिक मिलक गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनको रोक लिया। लूटपाट के बाद ई-रिक्शा वाले को भगा दिया और उन्हें सड़क किनारे खेत में ले गए। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ मे लगी। अमरोहा जिले में पति के सामने महिला से गैंगरेप और विरोध करने पर पति को गोली मारे जाने की घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि घटना के बाद यूपी 100 पीआरवी पर तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे हैं।

दोनों सिपाही घायल पड़े युवक को तत्काल इलाज दिलाने की बजाय गैंग रेप पीड़िता से तरह-तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं। महिला उन्हें बता आपबीती बता रही और पुलिसकर्मी बार-बार कड़े शब्दों में तू-तड़ाक करके उसे सवाल कर रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार निश्चित ही पुलिस की छवि पर धब्बा लगाने वाला है। अमरोहा के धनौरा में एक ओर तमंचे के बल पर चार बदमाशों ने महिला के साथ दरिंदगी की। पुलिस भी मदद करने के बजाय काफी देर तक उसकी जलालत कराती रही।

गैंगरेप पीड़िता का पति गोली लगने के कारण सड़क किनारे तड़ता रहा और पुलिस वीडियो बनवाती रही। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी महिला से जिस तरह से घटना की जानकारी ले रहे थे उसे भी सही नहीं कहा जा सकता है। घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। पास के गांव में पहुंचकर पीड़ित दंपति ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बदमाशों की धरपकड़ को कॉम्बिंग शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीकेटी स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर सिविल डिफेंस के कार्यक्रम में मंत्री चेतन चौहान के स्वागत करते अमर नाथ मिश्रा व अधिकारीगण
Next: शहर के एक कारोबारी पर 8 साल तक यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिए

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.