Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिविन नारंग एक बार फिर हुए जख्मी आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

शिविन नारंग एक बार फिर हुए जख्मी आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (22)

बेहद 2 के अभिनेता शिविन नारंग एक बार फिर जख्मी हो गए हैं. इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच घर पर घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है खबरों के मुताबिक रविवार को शिविन नारंग का बायां हाथ एक बार फिर जख्मी हो गया. इससे पहले भी शिविन को बेहद 2 के सेट पर बारीक सा फ्रैक्चर हो गया था. ये घटना उस वक्त हुई थी जब अभिनेता अपनी सह कलाकार को बचाने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त भी उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी. मगर इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच अभिनेता अपने घर पर घायल हो गए. बताया जाता है कि दुर्घटना उनके ग्लास टेबल पर गिरने की वजह से हुई.

ग्लास टेबल पर उनके गिरने की वजह से टेबल चकनाचूर हो गया. जिससे शिवानी का हाथ जख्मी हो गया. इस दौरान उनके शरीर से खूब खून निकला. दुर्घटना के बाद उन्हें अंधेरी के एक अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है. लॉकडाउन के चलते उनके माता-पिता उनसे मिलने नहीं जा सके हैं. फिलहाल शिविन की हालत ठीक है. आखिरी बार शिविन जेनिफर विंगेट के साथ बेहद 2 में नजर आए थे. लॉकडाउन को देखते हुए बेहद 2 की शूटिंग को अचानक रोकना पड़ा था. शिविन खतरों के खिलाड़ी फेम भी रह चुके हैं.

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार आज बिहार में सभी दलों के वरीय विधायकों के साथ करेंगे बातचीत
Next: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील को बनाया फेडरल कोर्ट में जज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.