Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील को बनाया फेडरल कोर्ट में जज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील को बनाया फेडरल कोर्ट में जज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (25)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी वकील को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में बतौर न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए सोमवार को नामित किया. न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के तौर पर नामित, सरिता कोमातीरेड्डी, एक अभियोजक हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून पढ़ाती हैं व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने सोमवार को उनका नामांकन अमेरिकी सीनेट को भेजा. इससे पहले वह इसी जिला अदालत के पूर्व न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के अधीन काम कर चुकी हैं. कोमातीरेड्डी फिलहाल न्यूयॉर्क पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी न्यायवादी कार्यालय में सामान्य आपराधिक मामलों की उपप्रमुख हैं

इससे पहले वह जून 2018 से जनवरी 2019 तक अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स एवं धनशोधन मामलों की कार्यवाहक उपप्रमुख और 2016 से 2019 तक कंप्यूटर हैकिंग और बौद्धिक संपदा समन्वयक के पद पर रही हैं प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोमातीरेड्डी, कोलंबिया सर्किट जिले की अपीली अदालत के तत्कालीन न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के कानून लिपिक के तौर पर सेवा दे चुकी हैं सरिता बीपी डीपवॉटर हॉरिजन ऑयल स्पिल एंड ऑफशोर ड्रिलिंग पर राष्ट्रीय आयोग की वकील भी रही हैं. इस साल 12 फरवरी को ही ट्रंप ने कोमातीरेड्डी को न्यूयॉर्क पूर्वी जिला अदालत की जिला न्यायाधीश के तौर पर नामित करने की अपनी मंशा का ऐलान किया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिविन नारंग एक बार फिर हुए जख्मी आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती
Next: कानून मंत्रालय के अधिकारी को हुआ कोरोना शास्त्री भवन के ए विंग को किया सील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.