Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानून मंत्रालय के अधिकारी को हुआ कोरोना शास्त्री भवन के ए विंग को किया सील
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कानून मंत्रालय के अधिकारी को हुआ कोरोना शास्त्री भवन के ए विंग को किया सील

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (26)

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में लोग लगातार आते जा रहे हैं। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब कोरोना की चपेट में कानून मंत्रालय के एक अधिकारी आ गए हैं विधि और न्याय मंत्रालय में कानूनी मामलों के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 23 अप्रैल को आखिरी बार अपने दफ्तर गए थे अधिकारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कानूनी मामलों के विभाग के शास्त्री भवन कार्यालय को सील कर दिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि शास्त्री भवन के चौथे फ्लोर पर स्थित कानून मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है. इसके बाद भवन के कुछ हिस्से को सील किया गया है. लटियंस जोन के किसी सरकारी बिल्डिंग को सील करने का यह दूसरा मामला है. इससे पहले नीति आयोग की बिल्डिंग को सील किया गया था.

पिछले महीने, नीति आयोग की बिल्डिंग को सील किया गया था। इससे पहले राजीव गांधी भवन में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सील किया जा चुका है और बाद में सैनिटाइज किया गया। इससे पहले राजीव गांधी भवन में स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सील किया गया था. वहां भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था. साथ ही पूरे बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया था. इसके अलावा हाल में दिल्ली स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में भी सीआरपीएफ और बीएसएफ मुख्यालय को भी सील किया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल की वकील को बनाया फेडरल कोर्ट में जज
Next: सूरज की घटती रोशनी देख वजह तलाशने में जुटे साइंटिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.