Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी कर रहे है कैबिनेट बैठक पेट्रोल-डीजल व शराब पर नया टैक्‍स लगाने पर विचार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्री योगी कर रहे है कैबिनेट बैठक पेट्रोल-डीजल व शराब पर नया टैक्‍स लगाने पर विचार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

लॉकडाउन की वजह से बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सूबे की योगी सरकार अब कुछ अहम फैसले लेने की तैयारी कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पेट्रोल-डीजल पर VAT बढ़ाने के साथ ही शराब की कीमतों को भी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा लोगों को राहत देने के लिए भी कई घोषणाएं की जा सकती हैं दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस कैबिनेट बैठक में वे मंत्री ही शामिल होंगे, जिनके विभाग से जुड़े विषय बैठक का हिस्सा होंगे, बाकी मंत्री ऑनलाइन जुड़े रहेंगे.

यह बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर है.सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार पेट्रोल की वैट दरों में दो रुपए और डीजल में एक रुपए की वृद्धि कर सकती है. हालांकि, वाणिज्य कर विभाग ने पेट्रोल पर 1.26 रुपए से 2.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1.09 रुपए से 2.09 रुपए तक की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है.बैठक में कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए महामारी एक्ट में संशोधन सम्बन्धी अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है. इस संशोधन में अगर कोई भी किसी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ या पुलिसकर्मियों पर हमला करता है, तो उसे कठोर सजा देने का प्रावधान किया गया है.राजस्व के लिए अहम आबकारी विभाग द्वारा दिए गए सुझाव के तहत 30 से 40 फीसदी कोरोना टैक्स शराब पर लगाया जा सकता है. दिल्ली समेत कई राज्य ऐसा पहले ही कर चुके हैं. अगर कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगती है, तो यूपी में शराब 30 से 40 फ़ीसदी तक महंगी हो सकती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। …. दिल्ली पुलिस के 75 से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव। …
Next: ग्रीन जोन में आज से रोडवेज बसों के संचालन को मिली अनुमति यहां देखें लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.