Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्रीन जोन में आज से रोडवेज बसों के संचालन को मिली अनुमति यहां देखें लिस्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

ग्रीन जोन में आज से रोडवेज बसों के संचालन को मिली अनुमति यहां देखें लिस्ट

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
roadways-bus

लॉकडाउन 3 की शुरुआत के बाद अब एक-एक कर कई रियायतें लोगों को दी जा रही हैं. इसी क्रम में बुधवार से ग्रीन जोन में यूपी रोडवेज के बसों का संचालन कुछ शर्तों के साथ शुरू हो रहा है. इस दौरान डाइवर, कंडक्टर और यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही बसों को चलाने से पहले और यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के बाद सैनीटाइज करना भी आवश्‍यक होगा. अधिकतम 26 यात्रियों को बस में बैठाया जाएगा. बसों का संचालन ग्रीन जोन से ग्रीन जोन वाले जिलों में ही होगा. अगर बीच में रेड या ऑरेंज जोन का जिला पड़ेगा तो वहां से न तो सवारियां ली जाएंगी और न ही बस वहां रुकेगी. साथ ही इन बसों की निगरानी टास्क फोर्स के माध्यम से की जाएगी.

फ़िलहाल यूपी में 12 जिले ग्रीन जोन घोषित हैं. ये जिले हैं लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, ललितपुर, सोनभद्र व अमेठी. इन जिलों से 500 बसों का संचालन 6 मई से शुरू हो रहा है. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने मंगलवार को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग कर कहा कि ग्रीन जोन के अंदर के जिलों में ये बसें कस्बे और तहसील मुख्यालय तक जाएंगी.ग्रीन और ऑरेंज जोन में खुलने वाली इकाइयों को बिना किसी एनओसी के चलाया जा सकेगा. रेड जोन में खुलने वाली इकाइयों में स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा. इकाइयों की सूची जिला अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी. लखनऊ में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निजी दफ्तर 33 फ़ीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी कर रहे है कैबिनेट बैठक पेट्रोल-डीजल व शराब पर नया टैक्‍स लगाने पर विचार
Next: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संकट,लॉकडाउन पर मोदी सरकार को घेरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.