Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार ने लांच किया राहत मित्र एप प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार ने लांच किया राहत मित्र एप प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी मदद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश पहुंच रहे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों व मजदूरों के भविष्य की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘प्रवासी राहत मित्र’ एप को लांच किया है. इस एप के जरिए उत्तर प्रदेश में आने वाले प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ, उनके स्वास्थ्य की निगरानी और विशेषकर उनके कौशल के लायक भविष्य में नौकरी व आजीविका प्रदान करने में सहयोग के लिए प्रवासी नागरिकों का डाटा कलेक्शन करना है राजस्व विभाग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस एप के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा आपस में इन प्रवासी नागरिकों के रोजगार और आजीविका के लिए रोडमैप बनाने में मदद मिलेगी.

इस एप के जरिए शेल्टर केंद्र में ठहरे व अन्य कारणों से पहुंचे प्रवासी श्रमिकों व कामगारों का विवरण होगा. एप में हर व्यक्ति की मूलभूत जानकारी मसलन, नाम, शैक्षिक योग्य, अस्थायी और स्थायी पता, बैंक अकाउंट का विवरण, कोरोना स्क्रीनिंग के साथ ही 65 से ज्यादा जानकारी एकत्र की जाएगी इस एप में डाटा का डुप्लीकेशन न हो इसके लिए यूनिक मोबाइल नंबर को आधार बनाया गया है. इस आइप की एक और विशेषता यह भी है कि यह ऑनलाइन के साथ ही ऑफ़लाइन भी काम करता है. इसके साथ ही प्रभावी निर्णय लेने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के डाटा को भी एप में अलग-अलग किया जा सकता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमित राणा की मौत पर कमिश्नर SN श्रीवास्तव ने जताया दुख
Next: इस बार बड़े मंगल के भंडारे की पूड़ी,सब्जी पर लगा कोरोना का ग्रहण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.