Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस बार बड़े मंगल के भंडारे की पूड़ी,सब्जी पर लगा कोरोना का ग्रहण
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

इस बार बड़े मंगल के भंडारे की पूड़ी,सब्जी पर लगा कोरोना का ग्रहण

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

हर साल जेठ के महीने का इंतज़ार लखनऊ वासियों को बड़ी बेसब्री से रहता है. बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त इसी महीने में आता है. इस महीने पूरे लखनऊ में लोग सड़कों के किनारे, मंदिरों के सामने भंडारे का आयोजन करते रहे हैं. प्याऊ लगाए जाते रहे हैं. लोग भंडारे लगाकर अपनी मन्नत पूरी करते थे, लेकिन इस बार इसका सौभाग्य नहीं मिल पायेगा. क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन में किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों को अनुमति नहीं दी गई. लिहाजा भंडारे में मिलने वाली पूड़ी-सबजो और छोले-चावल लोग जरूर मिस करेंगे.जेठ का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में जितने भी मंगल पड़ते हैं उस दिन को बड़े मंगल के नाम से लखनऊ में जाना जाता है. लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंथ देव्या गिरी ने बताया कि इस साल 12 मई को पहला बड़ा मंगल पड़ेगा. पूरे महीने में 12, 19, 26 मई और 2 जून को 4 बड़े मंगल पड़ेंगे. लेकिन इस साल लखनऊ की सड़कों पर मंगलवार को होने वाली गहमागहमी गायब रहेगी. अभी तक कि घोषणा के मुताबिक लॉक डाउन 17 मई तक है.

ऐसे में 12 मई को पड़ने वाला पहला बड़ा मंगल लॉकडाउन में ही पड़ेगा. इस मौके पर होने वाला धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो पायेगा. 17 मई के बाद यदि लॉकडाउन खत्म भी हो जाता है तो भी भीड़भाड़ की तो इजाजत नहीं ही मिलेगी. ऐसे में किसी भी बड़े मंगल को कोई भी कार्यक्रम हो पायेगा, ऐसा संभव नहीं दिख रहा हैबड़े मंगल पर दो तरह से भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है. एक तो वो जिनकी कोई मनोकामना पूर्ति की मन्नत हो और दूसरे वो जो जनसेवा में ऐसा करते थे. ऐसे लोग चंदा जमा करके भंडारे का आयोजन करते थे. मनोकामना पूरी होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बड़े मंगल पर भंडारे लगाने के लिए मन्नत रखते हैं. इस साल बड़े मंगल पर भंडारे करने और प्याऊ लगाने की ऐसी मन्नतें अधूरी रह जाएंगी. कोरोना को लेकर तो लखनऊ में और भी सकती बनी हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने लांच किया राहत मित्र एप प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी मदद
Next: कास्टिंग काउच को लेकर अदा शर्मा ने कही ये बड़ी बात। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.