Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कराया बोल्ड फोटोशूट हुई ट्रोल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कराया बोल्ड फोटोशूट हुई ट्रोल

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (14)

काफी समय पहले फिल्मों से दूर हो चुकीं अभिनेत्री अमीषा पटेल अब कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. पिछले साल वो अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी और इन फोटोज की वजह है अमीषा बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं.

ट्रोलर्स के डर से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट का कमेंट बॉक्स बंद कर रखा है लेकिन लोगों ने फिर भी उनकी तस्वीर वायरल कर उन्हें ट्रोल कर डाला. हालांकि अमीषा पटेल कभी भी इन ट्रोलर्स को जवाब देती नजर नहीं आई. वो बस इन्हें इग्नोर करती हैं और यही उनके जवाब देने का अंदाज है.

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि ब्लैक बिकिनी के बाद अमीषा ने हाल ही में अपनी एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की. इस तस्वीर में वो पिंक रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही थीं. इसी तस्वीर की वजह से अमीषा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं.

किसी को उनका ये अंदाज नहीं भाया तो कुछ लोगों ने उन्हें उम्र का लिहाज करने की सलाह तक दे डाली.बात करें अमीषा के फिल्मी करियर की तो वो अब फिल्मों में तो नजर नहीं आतीं लेकिन कई ईवेंट्स पर दिखाई दे जाती हैं.

अमीषा पटेल मॉडलिंग शोज और फैशन ब्रैंड्स से जुड़ी हुई हैं. वहीं उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक की कोशिश तो बहुत की लेकिन फ्लॉप ही रहीं. हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत काफी धमाकेदार तौर पर की थी

अमीषा ने साल 2000 में प्रोड्यूसर राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है में अभिनेता ऋतिक रोशन के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बीते साल उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म भैया जी सुपरहिट में स्क्रीन शेयर की थी.

हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई इससे पहले वो अपनी ब्लैक बिकिनी के लिए खूब ट्रोल हुई थीं. लोगों ने उन्हें तस्वीर सामने आते ही ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

ट्विटर पर शेयर की गई उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने उम्र की दुहाई दी. एक ने तो अमीषा को पोर्न स्टार बनने की सलाह दे डाली. लोग कुछ भी कहें अमीषा उन्हें कमेंट से नहीं बल्कि अपनी और भी बोल्ड तस्वीरों से जवाब देने में विश्वास रखती हैं. वो ट्रोलर्स की परवाह नहीं करतीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फोर मोर शॉट्स प्लीज के तीसरे सीजन को मिली हरी झंडी
Next: लॉक डाउन के चलते सनी लियोनी ने किये कई निजी ज़िन्दगी के बड़े खुलासे। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.