Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉक डाउन के चलते सनी लियोनी ने किये कई निजी ज़िन्दगी के बड़े खुलासे। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉक डाउन के चलते सनी लियोनी ने किये कई निजी ज़िन्दगी के बड़े खुलासे। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (10)

अपनी बोल्डनेस के कारण मशहूर हुईं एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव बनी हुई हैं. वहीं आज फ्लैशबैक फ्राइडे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके शुरुआती दिनों के बारे में जब वो एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं. अपनी फिल्म मोस्टली सनी में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे.

वहीं उस दौरान उनके भाई संदीप से जुड़ा भी एक राज सामने आया था. जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.सनी लियोनी की जिंदगी खुली किताब की तरह है. चाहे बचपन में स्कूल में झेली तकलीफें हों या अडल्ट फिल्मों में एंट्री की कहानी, हर पहलू सबके सामने है.

सभी जानते हैं कि सनी ने अपनी मर्जी से एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी एंट्री हिट रही और उन्होंने सबको पीछे छोड़ टॉप पोजीशन हासिल की. इस कामयाबी से सनी पर तो पैसों की बरसात हो ही रही थी. साथ में उनके भाई भी अपनी पॉकेट मनी का खर्च बहन सनी के जरिए ही निकालने लगे थे.

इस बात का खुलासा सनी के भाई संदीप वोहरा ने फिल्म मोस्टली सनी में किया. संदीप ने बताया कि उन्होंने सनी के ऑटोग्राफ से खूब पैसे बनाए. अपनी इस तरकीब के बारे में संदीप ने बताया कि वो जब वो हॉस्टल में रहा करते थे

तो अपने कमरे में सनी का साइन किया हुआ पोस्टर लगाया करते थे. जब भी कोई सनी का फैन कमरे में आता तो पोस्टर देखकर इंप्रेस होता. बस फिर क्या वो पोस्टर के लिए पैसे ऑफर करने लगता. थोड़ी ना नुकुर के बाद संदीप वह पोस्टर दे दिया करते थे. एक पोस्टर जाने के बाद संदीप कमरे में वैसा ही दूसरा पोस्टर लगा देते.

संदीप आज अपनी इस बात पर खुद ही बहुत हंसते हैं.सनी लियोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं. वो आए दिन बेहद फनी पोस्ट शेयर करती दिखाई दे रही हैं. बीते दिनों सज-धज कर पोछा लगाने वाला उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था.

बता दें कि सनी और उनके भाई संदीप की बॉन्डिंग बेहद खास है. सनी ने अपना नाम भी भाई से ही चुराया है. दरअसल सनी के भाई संदीप के घर का नाम सनी था. जब उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में एंट्री ली तो करनजीत को एक नया नाम चाहिए था.

जब उनसे नाम के लिए पूछा गया तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम सनी आया. बस यहीं से करनजीत कौर सनी बन गईं. ये नाम उनके लिए इतना लकी रहा कि ना केवल पॉर्न इंडस्ट्री में उन्होंने एक मुकाम हासिल किया. बल्कि आज बॉलीवुड में भी उनका नाम है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कराया बोल्ड फोटोशूट हुई ट्रोल
Next: गुजरात में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 390 नए मामले मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.