Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूरो को पुलिस ने रोका जानते है पूरा मामला
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूरो को पुलिस ने रोका जानते है पूरा मामला

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रकों में बड़ी संख्या में पलायन कर रहे मजदूर सवार हैं. करीब 10 ट्रक यहां पर खड़े हुए हैं. दरअसल दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में मजदूर अपने अपने शहर, गांव के लिए पैदल ही निकल पड़े थे. ये लोग गाजियाबाद के विजयनगर तक पहुंचे थे कि पुलिस ने इन्हें वहां रोक लिया सैकड़ों की संख्या में यह मजदूर है जिन्हें यूपी पुलिस ट्रक में बैठा कर गाजीपुर ले आई. यहां से इन्हें क्वॉरंटाइन सेंटर ले जाया जाएगा. कोई बिहार जा रहा था कोई कानपुर. दिल्ली और एनसीआर से पैदल ये लोग चले थे. ये सोचकर कि धीरे-धीरे अपने गांव पहुंच जाएंगे इन लोगों का कहना था कि इन्हें यहां ना खाना मिल रहा था ना पानी. यह लोग परेशान हो चुके थे.

प्रशासन भी कई बार इनकी डिटेल ले चुका है लेकिन अभी तक इनकी जाने की कोई व्यवस्था नहीं की. इसीलिए यह लोग पैदल ही निकल पड़े थे. लेकिन अब इन्हें गाजियाबाद में रोक लिया गया.सरकार लगातार हर राज्य में फंसे मजदूरों को उनके शहरों तक ट्रेन से पहुंचाने की कवायद में जुटी है लेकिन बावजूद उसके इन मजदूरों का पलायन जारी है और इसकी वजह है सरकार के नाकाफी प्रयास. जरूरत है सरकार को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की जिससे इन मजदूरों को इनके गांव शहरों तक पहुंचाया जाए. क्योंकि कहीं ना कहीं अब इन मजदूरों का धैर्य जवाब दे रहा है. जिसके चलते यह लोग हजारों मील पैदल चलने को मजबूर है. या फिर ट्रकों में गैरकानूनी तरीकों से एक दूसरे से सटकर बैठ कर जाने को मजबूर है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में चंदन हॉस्पिटल खोलने की मिली अनुमति तो वही विवेकानंद अस्पताल को तीन दिन के लिए किया बंद
Next: 5 पायलट निकले कोरोना पॉजिटिव पहले से नहीं दिखे थे लक्षण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.