Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 5 पायलट निकले कोरोना पॉजिटिव पहले से नहीं दिखे थे लक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

5 पायलट निकले कोरोना पॉजिटिव पहले से नहीं दिखे थे लक्षण

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (17)

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. बताया जाता है कि एअर इंडिया के 5 पायलट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सभी पायलट मुंबई के रहने वाले हैं और इन दिनों कार्गों ऑपरेशन में काम कर रहे थे. हाल ही में ये सभी चीन से लौटे थे बताया जा रहा है कि ये पायलट चीन के ग्वांगझोउ के लिए कार्गों ऑपरेशन में काम करते थे. इन पायलटों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को ट्रेस करने और जांच करने का काम भी शुरू कर दिया गया है. पायलटों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

इनके परिवार के सदस्यों को भी क्वॉरंटाइन में रहने को कहा गया है.बताया जा रहा कि इन लोगों ने 18 अप्रैल को चीन के ग्वांगझोउ से उड़ान भरी थी. भारत में आने के बाद इन पायलटों में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए थे. हालांकि बाद में जब इन पायलटों की जांच की गई तो उनमें कोरोना के लक्षण मिले.आपको बता दें कि इन पांचों पायलटों को एयर इंडिया के प्रोटोकॉल के तहत परीक्षण किया गया था. दरअसल इन पायलटों को ड्यूटी पर वापस जाने से 72 घंटे पहले जांच से गुजरना होता है. इस जांच में भी पांचों पायलट कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बता दें कि ये लोग जब चीन से लौटे थे उस वक्त इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूरो को पुलिस ने रोका जानते है पूरा मामला
Next: सिक्किम बॉर्डर पर भारत,चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ जवान हुए घायल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.