Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली CISF के 48 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली CISF के 48 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 13कर्मी शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए. इनमें अधिकतर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा इकाई से जुड़े हैं. अधिकारियों ने बताया कि 1.62 लाख कर्मियों वाले इस बल में कोरोना वायरस के 48 सक्रिय मामले हो गए हैं.पिछले दो दिन में इसके दो कर्मियों की इस वायरस से मौत हो गई. कोरोना वायरस के 48 सक्रिय मामलों में 31 दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में लगे कर्मियों से संबंधित हैं और 13 मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात कर्मियों से संबंधित. दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में लगी इकाई में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दस मामले सामने आए हैं.

देश भर में कुल 1,886 मौतों में से महाराष्ट्र में 694, गुजरात में 425, मध्य प्रदेश में 193, पश्चिम बंगाल में 151, राजस्थान में 97, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 62 और आंध्र प्रदेश में 38 लोगों की मौत हुई. तमिलनाडु में 37, कर्नाटक में 30, तेलंगाना में 29, पंजाब में 28, जम्मू-कश्मीर में नौ, हरियाणा में सात, बिहार में पांच और केरल में चार लोगों की मौत हुई.

सीआईएसएफ के कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों में दिल्ली हवाईअड्डे पर तीन, अहमदाबाद हवाईअड्डे के दो, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के तीन और एक मामला ग्रेटर नोएडा में वीआईपी सुरक्षा में तैनात इकाई में भी सामने आया है.देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 हो गई. इसके अलावा पॉजिटिव की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर। …. रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह लगी रोक
Next: बड़ी खबर। …. मध्यप्रदेश में 50 IAS अधिकारियों के तबादले ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.