Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर। …. रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह लगी रोक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर। …. रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह लगी रोक

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images (1)

वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते देशव्यापी लॉकडाउन है. इसी कड़ी में अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. गर्भ गृह से भगवान राम के अस्थाई मंदिर में शिफ्ट होने के समय से ट्रस्ट की सहमति पर पुजारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की छूट दी गई थी. लेकिन अब एक बार फिर से मोबाइल फोन को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है. अब केवल प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी ही भीतर मोबाइल फोन ले जा सकेंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की माने तो यह कदम सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है. लोग भीतर से तस्वीरें खींचकर बाहर भेज रहे थे और इससे सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता था.

लेकिन सूत्रों की माने तो हाल में ही आई आंधी तूफान और बारिश के बाद रामलला के अस्थाई मंदिर और आसपास की तस्वीरें सामने आई थी. जिसके बाद ट्रस्ट के लोगों ने ही इस पर आपत्ति की और इसी के बाद मोबाइल फोन ले जाने को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया बता दें कि रामलला के गर्भ गृह में विराजमान रहने के समय दर्शनार्थियों कर्मचारियों और परिसर में जाने वाले अन्य लोगों को मोबाइल फोन कैमरा घड़ी बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध था. लेकिन रामलला के अस्थाई मंदिर में शिफ्ट होने के बाद मोबाइल फोन ले जाने के मामले में रामलला के पुजारियों और कर्मचारियों को छूट दी गई थी, जिस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिक्किम बॉर्डर पर भारत,चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ जवान हुए घायल
Next: दिल्ली CISF के 48 जवान निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.