Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में 276 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या,कोरोना बम 14 नए केस मिले
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में 276 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या,कोरोना बम 14 नए केस मिले

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-18

राजधानी लखनऊ में बुधवार को फिर कोरोना का विस्फोट हुआ. राजधानी में आज कोरोना पॉजिटिव के कुल 14 नए केस मिले हैं, जिसमें से एक केस रिपीट पॉजिटिव है. लखनऊ के कैसरबाग सब्जी मंडी नया कोरोना हब के रूप में उभरा है. सभी 14 कोरोना संक्रमित कैसरबाग सब्जी मंडी के हैं. कैसरबाग सब्जी मंडी में पहले ही एक दर्जन आढ़ती कोरोना संक्रमित मिले थे. अकेले कैसरबाग कोतवाली क्षेत्र में अब तक 70 से ज़्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं. घसियारी मंडी, नजरबाग, फूलबाग, नजीराबाद, खंदारी बाजार और कैसरबाग सब्जी मंडी में अब तक सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 276 हो गई है. अब तक राजधानी में 211 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं.

लखनऊ में कुल एक्टिव केस की संख्या 64 है. मारवाड़ी गली, भूसा मंडी ,गन्ने वाली गली, गोलागंज और हैदर मिर्जा रोड में भी संक्रमण फैलने का खतरा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे इलाके में 11 हज़ार लोगों से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक किया है स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में हापुड़ और मेरठ जिले में कोविड-19 संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई. हालांकि प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 मौतें आगरा में हुई हैं. उसके बाद मेरठ में 14, मुरादाबाद में सात, कानपुर नगर में छह, फिरोजाबाद और मथुरा में चार-चार, अलीगढ़ में तीन, गाजियाबाद, झांसी और गौतम बुद्ध नगर में दो-दो तथा हापुड़, ललितपुर, प्रयागराज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, कानपुर देहात, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, लखनऊ, वाराणसी और श्रावस्ती में एक-एक शख्स की मृत्यु हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया के बड़े पैकजों। …. चीन, इटली, ब्रिटेन से भी बड़ा है भारत का आर्थिक पैकेज
Next: दिल्ली के आंबेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ स्टाफ मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.