Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के आंबेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ स्टाफ मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के आंबेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ स्टाफ मिले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
rohini

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. माना जा रहा है कि हॉस्पिटल प्रबंधन संदिग्ध मामलों को अलग करने में विफल रहा. इस कारण इतनी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गये. राजधानी दिल्ली के किसी भी हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के बीच संक्रमण की यह सबसे अधिक संख्या है. दिल्ली के कई हॉस्पिटल में कार्यरत हेल्थ स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इससे पहले एम्स दिल्ली में कार्यरत 22 हेल्थकेयर स्टाफ पॉजिटिव मिले थे. इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद AIIMS में काम करने वाले 100 से अधिक गार्ड को क्वारंटीन किया गया था.

यहां इस तरह का पहला मामला सामने नहीं आया है. इससे पहले सफदरजंग अस्‍पताल, बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल, कैंसर इंस्‍टीट्यूट में तैनात डॉक्‍टर और अन्य स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं. यहां 12 मई को 406 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए. लेकिन राहत वाली ये खबर रही कि यहां इस दौरान 383 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. फिलहाल दिल्ली में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7639 पहुंची है. अबतक दिल्ली में 86 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. इसके अलावा अबतक 2512 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर वापस भी जा चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में 276 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या,कोरोना बम 14 नए केस मिले
Next: लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.