Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आजमगढ़ जिला अस्पताल के क्वारेटाइन सेंटर से दो लोग हुए फरार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आजमगढ़ जिला अस्पताल के क्वारेटाइन सेंटर से दो लोग हुए फरार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-suspect-4

एक तरफ दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों और मजदूरों को यूपी लाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार अभियान चला रही है. वहीं दूसरी तरफ कई जगह विभागीय अफसरों और पुलिस की लापरवाही इस पूरे प्रयास को खराब कर रही है. इसी तरह का एक मामला आजमगढ़ में सामने आया है. यहां पंजाब से आए पिता-पुत्र को जिला अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. ये दोनों सेंटर से फरार हो गए हैं. वहीं पता चला है कि इन दोनों ने अधिकारियों को अपने नाम, पता और मोबाइल नंबर भी गलत लिखवाए थे.दरअसल 11 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से ये पिता-पुत्र लुधियाना से आजमगढ़ पहुंचे थे. यहां थर्मल स्कैनिंग और सैंपलिंग के बाद इन्हें जिला अस्पताल के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. थर्मल स्कैनिंग में दोनों पिता-पुत्र सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले थे. जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

इसी बीच दोनों क्वारेंटाइन सेंटर से फरार हो गए.दोनों मजदूर बिहार प्रांत के बताए जा रहे हैं. पिता और पुत्र की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं. जानकारी के अनुसार पुत्र आठ वर्ष का है. दोनों में सर्दी, जुकाम और बुखार का लक्षण पाया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम देर रात रेलवे स्टेशन से खाली होने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती संदिग्धों की जांच-पड़ताल के लिए पहुंची तो पता चला दोनों स्वास्थ्यकर्मीयों को चकमा देकर फरार हो गये हैं. जिसके बाद जिला चिकित्सालय में हड़कम्प मच गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने उनके नाम, पते और मोबाइल नम्बर लेकर पता लगाना शुरू किया. उनके द्वारा दिया गया मोबाइल नम्बर भी गलत निकला. यही नहीं जो पता उन्होने बिहार का दिया था, वहां इनके नाम का कोई रहता ही नहीं. जिसके बाद पुलिस अब फरार पिता और पुत्र की अन्य माध्यमों से तलाश करने में जुटी है.

Post navigation

Previous: दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी 9 राजधानी स्पेशल करीब 12 हज़ार लोग यात्रा करेंगे
Next: रवीना टंडन ने लॉक डाउन में पति संग बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीर। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.