Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक बार फिर मजदूरों के साथ हुआ बड़ा हादसा मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने मजदूरों को कुचला
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एक बार फिर मजदूरों के साथ हुआ बड़ा हादसा मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने मजदूरों को कुचला

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download

लॉकडाउन के कारण मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है. कोई पैदल तो कोई श्रमिक एक्सप्रेस के जरिए अपने घर लौट रहा है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पैदल ही अपने घर लौट रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंद दिया है. गुरुवार तड़के हुई इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे. मजदूर पैदल ही गुरुवार को मुजफ्फरनगर कोतवाली के सहारनपुर रोड पर पहुंचे थे, तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया. इस घटना में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. साथ ही घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे.मौत की सूचना उसके परिजनों ने एट थाना पुलिस को दी, लेकिन करीब 5 घंटे बीत जाने के बाद भी एट थाना पुलिस ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा और पांच घंटे तक मजदूर का शव ऐसे ही सड़क पर पड़ा रहा. जब इसकी सूचना मीडिया के द्वारा पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई. तब कहीं जाकर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या इस लॉक डाउन में बॉयफ्रेंड इबन संग कृष्णा ने गुपचुप रचा ली शादी ?
Next: 12 मई से चल रही है स्पेशल ट्रेनें क्या अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है रेलवे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.