Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 12 मई से चल रही है स्पेशल ट्रेनें क्या अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है रेलवे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

12 मई से चल रही है स्पेशल ट्रेनें क्या अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में है रेलवे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

स्पेशल राजधानी ट्रेनों के बाद अब रेल मंत्रालय स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही हो सकेगी. इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट तो मिलेगा, लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट नहीं मिलेगा, हालांकि वेटिंग टिकटों की संख्या भी तय कर दी गई है. इसके अलावा मौजूदा स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग टिकटें मिलेंगी, ये वेटिंग टिकटें 15 मई से की जाने वाली बुकिंग में मिलेंगी.रेल मंत्रालय से जारी सर्कुलर के मुताबिक 22 मई से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट में बुकिंग का प्रावधान किया है. वेटिंग लिस्ट न सिर्फ अभी चल रही स्पेशल ट्रेनों में बल्कि दूसरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मिलेगी. हालांकि ऐसी ट्रेनों की घोषणा अभी नहीं की गई है.

रेलवे के मुताबिक AC 3 टियर में 100 वेटिंग लिस्ट बुक होंगे, जबकि एसी 2 टियर में 50 टिकटें वेटिंग लिस्ट कोटे में बुक हो सकेंगी, 200 वेटिंग टिकटें स्लीपर क्लास के लिए रखी गई हैं.हालांकि कौन कौन सी ट्रेनें किस तारीख से चलेंगी इसकी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बड़े शहरों के अलावा अब रेलवे छोटे शहरों के लिए भी ट्रेन सेवा शुरू कर सकती है. देश में 22 मार्च से ट्रेन सेवा संपूर्ण रूप से बंद है.बता दें कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें चला रहा है. ये ट्रेनें दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-पटना, दिल्ली रांची जैसे शहरों को जोड़ रही है. इन ट्रेनों के लिए टिकटों की भारी डिमांड है. लॉकडाउन की वजह से देशभर में फंसे लाखों लोग यात्रा न कर पाने से परेशान है, ये लोग अब पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े हैं. रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक स्पेशल ट्रेनों में सफर के लिए 2,08,965 लोग अगले सात दिनों की यात्रा के लिए टिकट बुक करवा चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक बार फिर मजदूरों के साथ हुआ बड़ा हादसा मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने मजदूरों को कुचला
Next: J&K सुरक्षाबल-आतंकियों के बीच मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.