Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फरीदाबाद में एक साथ कोरोना के 16 नए मामले आए सामने मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

फरीदाबाद में एक साथ कोरोना के 16 नए मामले आए सामने मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को कोरोना के 16 मामले एक साथ सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. इन 16 संक्रमित मरीजों में एक साल की बच्ची भी शामिल है.वहीं एक पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है. वहीं 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है. कोरोना के 58 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. बता दें कि प्रदेश में बुधवार को एक दिन के अंदर 76 मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई बुधवार को सबसे ज्यादा 30 मरीज सोनीपत में ठीक हुए. इसके बाद 14 मरीज झज्जर और 14 मरीज पानीपत में डिस्चार्ज हुए.

इसके साथ-साथ गुरुग्राम व जींद में 8-8, फरीदाबाद व पलवल में 1-1 मरीज ठीक हुआ. हरियाणा में कुल 418 मरीज भले ही अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हो. लेकिन कोई भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कुल मरीजों की संख्या शून्य हो गई हो. प्रदेश के हर जिले में एक्टिव मरीज मौजूद हैं. सबसे ज्यादा 104 एक्टिव मरीज गुरुग्राम में हैं.हरियाणा में अब तक कुल 796 मरीजों में से 418 को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है. इससे प्रदेश का रिकवरी रेट जो 45 प्रतिशत के आसपास चल रहा था, उसमें जबरदस्त सुधार हुआ है और वह उछलकर 52.71 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

Post navigation

Previous: कर्नाटक मुख्यमंत्री को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम ने लिखा पत्र
Next: योगी आदित्यनाथ कोरोना को लेकर सख्त जेई व एईएस के लिए कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.