Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रमिकों को कुचलने वाला बस ड्राइवर हुआ गिरफ्तार नशे में होने का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

श्रमिकों को कुचलने वाला बस ड्राइवर हुआ गिरफ्तार नशे में होने का आरोप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

नगर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर स्टेट हाईवे पर पंजाब से बिहार जा रहे 10 श्रमिकों को रौंदने वाले रोडवेज बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें इस हादसे में 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घयलों में दो की हालत नाजुक है, जिनका इलाज मेरठ जिला अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर नशे में था. हालांकि पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद ड्राइवर का मेडिकल करवा दिया है घटना बुधवार रात 12 से एक बजे की बतायी जा रही है. पंजाब से बिहार एक लिए निकला यह जत्था सड़क किनारे पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहा था.

तभी ताज डिपो की रोडवेज बस संख्या (UP85 AT-0911) ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. दोनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है जत्थे के साथ चल रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी सड़क किनारे चल रहे थे. तभी अचानक तेज आवाज के साथ बस रौंदती चली गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. बस ने 10 लोगों को कुचल दिया. ड्राइवर नशे में दिख रहा था. सिटी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की शिनाख्त हरक सिंह (51), उनका बेटा विकास (22), गुड्डु (18), वसुदेव (22), हरीश (28) और विरेंद्र (28) के तौर पर हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर में फूटा कोरोना का बम 1 दिन में मिले कोरोना के 131 नए मरीज
Next: अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना टेस्ट पॉजिटिव अस्पताल की बजाय घर में ही चल रहा इलाज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.