Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना टेस्ट पॉजिटिव अस्पताल की बजाय घर में ही चल रहा इलाज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना टेस्ट पॉजिटिव अस्पताल की बजाय घर में ही चल रहा इलाज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

हॉलीडे, कमांडो 2, फोर्स 2, रेस 3 जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता फ्रेडी दारूवाला के पिता कुरूष दारूवाला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं. उल्लेखनीय है कि उनका इलाज अस्पताल की बजाय घर में ही चल रहा है बता दें कि फ्रेडी अपने 67 वर्षीय पिता के साथ मुम्बई के जोगेश्वरी के इलाके में एक बंगले में रहते हैं, जिसे बीएमसी द्वारा सील किया जा चुका है फ्रेडी ने बताया कि कुछ दिनों से उनके पिता को फ्लू और बदन दर्द की शिकायत हो रही थी. मगर कुछ दिनों के बाद उनके सूंघने की शक्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हो गयी थी, जिसके बाद पिता का कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाये गये फ्रेडी कहते हैं कि सूंघने‌ की शक्ति के प्रभावित होने पर कम ही लोग ध्यान देते हैं, जो कि कोविड-19 का एक बहुत बड़ा लक्षण है अस्पताल की बजाय घर में इलाज के बारे में फ्रेडी ने कहा, जब तक पापा का टेस्ट रिजल्ट आया

तब तक पापा में कोविड-19 के लक्षण खत्म हो चुके थे, ऐसे में डॉक्टर ने उ‌न्हें घर में ही होम क्वारंटाइन कर इलाज जारी रखने और उनके देखभाल करने की सलाह दी. पापा अब पहले से बेहतर हैं फ्रेडी ने आगे कहा, घर में संक्रमित पिता का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है. उन्हें होम क्वारंटाइन कर एक अलग कमरे में रखा गया है, जहां उनके लिए अलग से टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था मौजूद है. हम डॉक्टर द्वारा बताये गये हर एहतियात का पालन कर‌ रहे हैं और उसी के मुताबित उन्हें खान-पान दिया जा रहा है फ्रेडी ने अंत में कहा, लॉकडाउन के दौरान वो खुद, उनके पिता और परिवार सभी पूरी तरह से एहतियात बरत रहे थे, ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके पिता कोविड-19 से कैसे संक्रमित हो गये.

Post navigation

Previous: श्रमिकों को कुचलने वाला बस ड्राइवर हुआ गिरफ्तार नशे में होने का आरोप
Next: रित्विक धनजानी संग ब्रेक अप पर पहली बार बोली आशा नेगी अब भी चाहती हूं कि उनके साथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.