Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जरीन खान ने किसको बताया गॉडफादर बोलीं बिना उनके बॉलीवुड में आने का सोच भी नहीं सकती थी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

जरीन खान ने किसको बताया गॉडफादर बोलीं बिना उनके बॉलीवुड में आने का सोच भी नहीं सकती थी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
95231-zarn-collg-7

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अब से लगभग एक दशक पहले आई फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. सुपरस्टार सलमान खान के होने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही, लेकिन इससे जरीन के लिए कई अवसर खुले.

वह खुशी-खुशी इसका श्रेय सलमान को देती हैं क्योंकि उन्होंने ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया जरीन ने हाल ही में मीडिया को बताया, इस सफर में कई उतार-चढ़ाव रहे.मैं एक ऐसी इंसान हूं, जिसने इंडस्ट्री का हिस्सा होने का सपना कभी नहीं देखा था.

मुझे यह मौका दिलाने के लिए मैं सलमान की शुक्रगुजार हूं. मैंने कभी नहीं सोचा कि उनके बिना मैं फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन सकती थी.वह आगे कहती हैं, फिल्मों में आने के लिए मुझे संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन इसका हिस्सा बनने के बाद मेरा असली संघर्ष शुरू हुआ.

मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक नहीं रखती हूं, इसलिए इंडस्ट्री में काम-काज करने के तरीकों को सीखने में मुझे कुछ वक्त लगा. मैं यह नहीं कहूगी कि अब मुझे यहां दस साल हो गए हैं

और मैंने सब कुछ सीख लिया है.सच कहूं, तो मैं अभी भी सीख रही हूं, लेकिन जब मैं पहले आई थी उसकी अपेक्षा आज कुछ बेहतर हूं अपने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, मई में लंदन में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी.

एक हॉरर फिल्म और डिजिटल में मेरे डेब्यू शो पर भी काम शुरू करना था.अभी सब कुछ अनिश्चित है.मुझे नहीं पता कि जिंदगी कब पटरी पर आएगी.

मौजूदा हालात को देखते हुए, ऐसा लगता है कि चीजों को ठीक होने में वक्त लगेगा – खासकर हमारी इंडस्ट्री में, जहां लोग टीम में रहकर काम करते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहरुख खान की बेटी ने एक बार फिर से कराया हॉट फोटोशूट वायरल तस्वीरें
Next: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा,24 मजदूरों की मौत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.