Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा,24 मजदूरों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा,24 मजदूरों की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 36 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे की फौरन जांच रिपोर्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में दुर्भाग्यपूर्ण घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने व कमिश्नर और आईजी (कानपुर) को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन कहा कि प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम, एसपी व एसएसपी को निर्देशित किया कि वे यह देखें कि कोई भी प्रवासी कामगार-श्रमिक पैदल या बाइक से यात्रा न करने पाए।कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों के साथ पिछले कुछ दिनों में कई हादसे हुए हैं। हाल ही में पैदल घर जा रहे मजदूरों के साथ यूपी और बिहार में हादसा हो गया था। इसमें आठ लोगों की जान चली गई थी। पहला हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार रात करीब एक बजे हुआ था।

पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया था। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर में शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत हो गई थी। बस मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जरीन खान ने किसको बताया गॉडफादर बोलीं बिना उनके बॉलीवुड में आने का सोच भी नहीं सकती थी
Next: डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान कहा हम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं मिलकर शत्रु को हराएंगे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.