Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली सरकार को शराब पर कोरोना शुल्क लगाने से हुई 70 करोड़ की कमाई
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली सरकार को शराब पर कोरोना शुल्क लगाने से हुई 70 करोड़ की कमाई

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
delhi-wine-shop-open-tuesday-38

दिल्ली वासियों ने चार मई को शराबघर खुलने के बाद दस दिन के भीतर ही 170 करोड़ रुपये की दारू गटक ली. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने से 70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है. दिल्ली सरकार ने चार मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही 150 सरकारी शराब घरों को खोलने की अनुमति दे दी थी इसके अगले दिन उसने शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 फीसदी ‘विशेष कोरोना शुल्क’ लगा दिया था.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार की ओर से ‘ई-टोकन प्रणाली’ लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई. जिसके तहत लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये तय समय दिया जाता है नौ मई को शराब की सबसे अधिक 18.23 करोड़ रुपये की बिक्री हुई. 8 मई को लोगों ने 15.8 करोड़ रुपये की शराब खरीदी. लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन यानि चार मई को 5.19 करोड़ रुपये की शराब बिकी, तबतक ई-टोकन प्रणाली शुरू नहीं हुई थी. पांच मई को 4.49 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. दिल्ली वालों ने 13 मई को 9.72 करोड़ रुपये की शराब गटकी तो उसके अगले दिन 7.92 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चे को नंगे पैर देख RPF जवान ने पहनाई चप्पल
Next: कोरोना संकट के बीच अब Zomato कर्मचारियों के लिए भी आया संकट 13% की हो सकती है छंटनी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.