Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • औरैया हादसे में योगी ने लिया बड़ा एक्शन 2 थानाध्यक्ष सस्पेंड, ADG, IG और SSP से मांगा जवाब
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

औरैया हादसे में योगी ने लिया बड़ा एक्शन 2 थानाध्यक्ष सस्पेंड, ADG, IG और SSP से मांगा जवाब

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है. वहीं अलग-अलग राज्यों में गए मजदूर सड़क के रास्ते ही अपने घर लौट रहे हैं. इस बीच यूपी के औरैया में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे ने दहला कर रख दिया है. फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल है. मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने डीएसपी को कठोर चेतावनी देने के साथ ही आगरा के एडीजी, आईजी, एसएसपी, मथुरा के एसएसपी और अपर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है.

वहीं दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है.इसके अलावा एसएसपी मथुरा व अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से मामले में स्पष्टीकरण तलब कर लिया है. वहीं मामले में एडीजी जोन आगरा और आईजी आगरा के साथ एसएसपी आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. सीएम ने दोनों ट्रकों को जब्त करने का आदेश दिया है. सीएम ने कहा है कि ट्रक मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए सीएम के आदेशों के बाद फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. बता दें ट्रक फतेहपुर सीकरी से निकला था. वहीं मथुरा के कोसी कलां थाना प्रभारी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं. लापरवाही को लेकर दोनों पर ये कार्रवाई की गई है.

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर फरीदाबाद से गोरखपुर जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर डीएम और एसपी समेत कई थानों का फ़ोर्स मौजूद है. डीएम के मुताबिक सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. औरैया के सीएमओ ने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 लोगों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी एक और मजदूर की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे की है. जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्राला में डीसीएम ने टक्कर मार दी.

Post navigation

Previous: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच अगले सप्ताह से मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी
Next: Lockdown के चलते मुरादाबाद के पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.