Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lockdown के चलते मुरादाबाद के पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Lockdown के चलते मुरादाबाद के पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सरोज सिनेमा परिसर के मालिक कुंवर संजय सिंह 55 वर्ष ने शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक का एक बेटा ऑस्ट्रेलिया तथा एक बेटी बेंगलुरु में है. वह वर्तमान में वेव सिनेमा के सामने साईं गार्डन में रहते थे. एएसपी के मुताबिक उनका देहरादून में प्रॉपर्टी का बिजनेस था सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 2 बजे संजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी G-11 साईं गार्डन थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उम्र 58 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक भी हो सकता है या मृतक नशे के आदी थे. बताया जा रहा है कि मृतक को दो बार नशा मुक्ति केंद्र भी ले जाया गया था. वहां पर भी उनका इलाज कराया गया था. इसके अलावा शराब ज्यादा पीने की वजह से उन्हें लीवर की समस्या भी बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की एक अहम वजह यह भी हो सकती है मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनकी पत्नी अपनी मां के पास रहती थी. मृतक संजय सिंह मुरादाबाद के सरोज सिनेमा के मालिक थे. बताया जा रहा है कि इस सिनेमाहॉल को उन्होंने बेच दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: औरैया हादसे में योगी ने लिया बड़ा एक्शन 2 थानाध्यक्ष सस्पेंड, ADG, IG और SSP से मांगा जवाब
Next: यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है लखनऊ में 9 तो वही देवरिया में 5 नए मामलों से मचा हड़कंप

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.