Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • औरैया सड़क हादसे पर अखिलेश यादव का आया बयान सामने कही बड़ी बात
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

औरैया सड़क हादसे पर अखिलेश यादव का आया बयान सामने कही बड़ी बात

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
2020_5image_10_43_500857823accident3-ll

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रवासी मजदूरों से भरी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 24 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सड़क हादसे पर दुख जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं. ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लिखा, यूपी के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख. घायलों के लिए दुआएं. सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर भी, मौन धारण करनेवाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं. ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं.

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग लोग घायल हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. डीसीएम सड़क पर खड़ी थी तभी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी. औरेया की एसपी सुनीति सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है. जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है. घटना को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना के वक्त अंधेरा था, प्रशासन के साथ आसपास के लोगों ने मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है लखनऊ में 9 तो वही देवरिया में 5 नए मामलों से मचा हड़कंप
Next: सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर बोले कब तक सरकार देखेगी इनके मौत का तमाशा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.