Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है लखनऊ में 9 तो वही देवरिया में 5 नए मामलों से मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है लखनऊ में 9 तो वही देवरिया में 5 नए मामलों से मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. संक्रमितों की संख्या अब चार हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि मरने वालों की संख्या 95 हो गई है. इस बीच शनिवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव 9 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 7 केस अन्य राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों से जुड़े हैं, जबकि दो नए केस सदर के बनिया माहौल क्षेत्र से हैं बता दें कि KGMU माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को 1293 सैंपल्स की कोरोना जांच की गई, जिसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें लखनऊ में कोरोना के 9 केस, लखीमपुर में पांच नए केस, हरदोई में सात, फर्रुखाबाद में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.कानपुर देहात में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला है. जिले में अबतक सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. सात में से एक की मौत हो चुकी है, दूसरा स्वस्थ हो गया है, जबकि पांच का अब भी इलाज चल रहा है.

बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 27 हो गया है.लखीमपुर खीरी में महराष्ट्र से आए मजदूरों में पांच को कोरोना पॉजिटिव निकला है. देर रात आई रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हई. इन सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रोका गया है. इससे पहले 9 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. जिले में अब 14 संक्रमित केस हैं.फर्रुखाबाद जिले में 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलेह हैं. जिलाधिकारी ने 5 लोगों के और कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. सभी लोग थाना कमालगंज के गांव सरायमेदा निवासी हैं. जिला प्रशासन ने पूरे कमालगंज थाने के ग्राम सरायमैदा को सील करने के आदेश दिए हैं. फर्रुखाबाद ज़िले में कुल 13 कोरोना पॉजीटिव मरीज है. सभी को कन्नौज जिले में स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lockdown के चलते मुरादाबाद के पूर्व विधायक के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी
Next: औरैया सड़क हादसे पर अखिलेश यादव का आया बयान सामने कही बड़ी बात

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.