Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर,लखनऊ की सीमा हुई सील, NH-2 पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कानपुर,लखनऊ की सीमा हुई सील, NH-2 पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

उत्तर प्रदेश की सीमा से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. फिलहाल कानपुर और लखनऊ की सीमा सील है. जिस कारण पिछले 7 घंटों से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण जाम लगा है. जिससे प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों की समस्या काफी बढ़ गई है. इसके अलावा कानपुर से गुजरने वाले एनएच-2 पर अभी 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है. यहां बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुये हैं. अपने घर जाने के लिए निकले प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार जाम में फंसे हुये हैं. यहां 8 से 10 घंटों से फंसे ये लोग काफी परेशान हैं. जाम के कारण बच्चों और श्रमिकों की हालत खराब है जानकारी मिली है कि उन्नाव बॉर्डर सील होने के कारण यह जाम लगा हुआ है.

वैसे प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद से श्रमिकों के लिए सरकारी तंत्र बेहतर व्यवस्था करने में जुट गया है.कोरोना संकट के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. इस दौरान सबसे ज्यादा संकट में प्रवासी मजदूर दिखें. इसका सबसे बड़ा कारण उनका रोजगार पूरी तरह खत्म होना रहा. इस बीच यूपी सहित देश के कई अन्य राज्यों से बस और ट्रेनों से प्रवासी श्रमिकों का घर लौटना जारी है. लेकिन बड़ी संख्या में यातायात के अन्य संसाधान के अलावा ये लोग पैदल और साइकिल से भी वापस लौटने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान कई प्रवासी श्रमिकों को अपने जान से भी हाथ धोना पड़ा. इन श्रमिकों के अपने गृह राज्य और जनपदों में वापस लौटने के बाद कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 90 हजार के पार 24 घंटे में 4987 नए मामले
Next: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया आर्थिक पैकेज की 5वीं किस्त का एलान

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.