Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया आर्थिक पैकेज की 5वीं किस्त का एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया आर्थिक पैकेज की 5वीं किस्त का एलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (4)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा कर दी है. निर्मला सीतारमण ने बताया कि कुल 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे डाले गए हैं और जरूरतमंदों को सीधे कैश पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अबतक 16 हजार 394 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं और 6.81 करोड़ उज्जवला सिलेंडर बांटे गए हैं सीतारमण ने कहा कि आज PPE के 300 से ज्यादा घरेलू निर्माता हैं. इस महामारी के आने से पहले PPE का 1 भी निर्माता नहीं था. पहले ही 51 लाख PPE और 87 लाख N95 मास्क की आपूर्ति की जा चुकी है और 11.08 करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की आपूर्ति कर चुके हैं उन्होंने कहा, गरीबों को खाना मुहैया कराया जा रहा है.

इसके अलावा कैंप में रह रहे लोगों तक भी मदद पहुंच रही है. गरीबों तक फौरन आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है. सीतारमण ने कहा कि पिछले दो दिनों की घोषणाओं में कई सुधार रहे हैं जिसमें जमीन, मजदूर, लिक्विडिटी और कानून को संबोधित किया गया है. आज हम उसी श्रृंखला में आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि गरीबों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है. दालें भी 3 महीने पहले एडवांस में दे दी गईं है इसके अलावा नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम जो वृद्ध, अपंग और विधवाओं के लिए शुरू किया गया था उसके तहत 2करोड़ 81लाख लाभार्थियों को 2,807 करोड़ रुपये अब तक ट्रांसफर किए गए हैं. इसमें कुल 3000 करोड़ ट्रांसफर करना था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कानपुर,लखनऊ की सीमा हुई सील, NH-2 पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम
Next: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी को लिखा पत्र कही ये बड़ी बात

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.