Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ा हादसा मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस और ट्रक की टक्‍कर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ा हादसा मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस और ट्रक की टक्‍कर

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रविवार शाम भी मजूदरों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई. हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए, इनमें से 7 की हालत नाजुक है जिन्‍हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. घटना सामने आने के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस मजदूरों को नोएडा से बिहार के भागलपुर ले जा रही थी. रविवार शाम को बस ने कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के NH-28 पर डुमरभार स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में पीछे से टक्‍कर मार दी. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की मदद से एम्बुलेंस से घायलों को तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया.

इस हादसे में घायलों में 7 मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है. इनमें से कुछ की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहीं जिनको हल्की चोटें आई हैं, उन मजदूरों को दूसरी बस की मदद से बिहार भेजने की तैयारी हो रही है. इस बस में कामगारों को लेकर प्राइवेट बस नोएडा से बिहार के भागलपुर जा रही थी बता दें कि कुशीनगर में एक ही दिन में दो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं. सुबह भी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें 7 मजदूर घायल हुए थे. दोनों बसों में कुल 19 मजदूर घायल हो चुके हैं, जिनमें 10 मजदूर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. फिलहाल इस सड़क हादसे में किसी के जानमाल की खबर नहीं है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंफन तूफान के आने से क्या होगा यूपी पर असर ? आइये जानते है
Next: दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ जमा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.