Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के दौरान अपने गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी 14 दिन हुए। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन के दौरान अपने गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी 14 दिन हुए। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

लॉकडाउन के इस माहौल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुम्बई से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढाना गांव पहुंच गये हैं. लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी को स्पेशल यात्रा पास लेकर मुम्बई से अपने‌ पैतृक गांव जाने की आखिर क्या जरूरत पड़ गयी थी? लेकिन पहले बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी 10 मई को मुम्बई से सड़क के रास्ते अपने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पड़ने वाले पैतृक गांव बुढाना के लिए रवाना हुए थे और वो 12 मई को वहां पहुंचे. उनकी इस यात्रा में उनकी मां मेहरुनिस्सा सिद्दीकी, उनके छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी साथ में थे. वहां पहुंचने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोविड-19 टेस्ट लिया गया. 15 मई को उनके टेस्ट के नतीजे आए, जिसमें उन्हें कोरोना नेगेटिव पाया गया नियमों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है,‌ जिसका वो पालन‌ कर रहे हैं और उन्हें 25 मई तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा

अब सवाल आता है कि आखिर नवाजुद्दीन ने मुम्बई से बुढाना‌ तक की 1500 किलोमीटर से भी लम्बी दूरी की यह यात्रा क्यों तय की? इस सवाल पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक बेहद करीबी शख्स ने बताया कि उनकी मां‌ मेहरुनिस्सा सिद्दीकी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए बुढाना से मुम्बई आयी हुईं थीं. इलाज कराने के बाद इससे पहले की वे वापस गांव लौट पातीं, देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया और ऐसे में वो गांव वापस नहीं जा पाईं यहां रहते हुए नवाजुद्दीन की मां की बेचैनियां बढ़ रही थीं और उनका ब्लड प्रेशर भी काफी हाई हो रहा था. लॉकडाउन में मां की बिगड़ती तबीयत के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अक्सर गांव में ही रहनेवाली अपनी बीमार मां को गांव पहुंचाने का फैसला किया. नवाजुद्दीन ने मेडिकल केस का हवाला देकर मुम्बई पुलिस से ट्रैवल पास हासिल किया और अपनी मां और अपने करीबियों के साथ खुद ही गांव तक का सफर करने निश्चय किया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ जमा
Next: लॉक डाउन के चलते शेयर बाजार भारी गिरावट सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरा। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.