Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ जमा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूरों की भीड़ जमा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

यूपी गेट पर मजदूरों की भीड़ हटाना मुश्किल हो रहा है. पिछले दो दिनों से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूर जुटे हुए हैं. ये मजदूर ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. मजदूरों की ये भीड़ बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नए आदेश के बाद लगी. जिसके मुताबिक मजदूर अब पैदल, ट्रक या टैम्पू से यात्रा नहीं करेंगे आदेश में लिखा है कि मजदूरों को ले जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली बसों और ट्रेनों के जरिये ही उनको घर भेजा जाएगा. सरकार के इस आदेश के बाद ही सारे बॉर्डर्स सील हो गए. जिसके बाद मजदूर राज्य के बॉर्डर के पास जगह-जगह फंस गए. मजदूरों की संख्या जितनी बड़ी है, बसों की व्यवस्था उस हिसाब से नहीं है.

यूपी गेट बॉर्डर पर मौजूद मजदूरों को आसपास के शेल्टर होम्स में भेजकर सड़क को खाली करा दिया गया है. मगर आज जम्मू से आये मजदूरों की भीड़ बॉर्डर पर लग गई. इन मजदूरों का कहना है कि इन्हें सरकारी बस नहीं चाहिए. इन्हें घर जाना है. बस बॉर्डर खोल दें ये खुद चले जाएंगे समान लेकर धूप में खड़ी 6 साल की बच्ची रिंकी ने बात की. रिंकी दिल्ली के उत्तमनगर से गाजियाबाद तक पैदल आयी है. हमने जब पूछा कि पैदल उतनी दूर से कैसे आये तो रिंकी ने कहा कि चलते चलते दर्द हो जाता है पैर में तो रुककर 5 मिनट आराम करते हैं फिर चलने लगते हैं. हम लोग ऐसे ही घर चले जाएंगे बस हमें बॉर्डर पार कर लेने दीजिये इन परिवारों को खाना पानी भी आसपास के लोग ही दे रहे हैं. सरकारी मदद की व्यवस्था यहां नहीं है. मजदूर अपने पैसों से बच्चों के लिए दूध खरीद रहे हैं. ज्यादातर के पास पैसे भी नहीं है. ऐसे में ये मजदूर अपने बच्चों के साथ भूखे प्यासे आसपास के लोगों की दया पर जी रहे हैं.

Post navigation

Previous: बड़ा हादसा मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस और ट्रक की टक्‍कर
Next: लॉकडाउन के दौरान अपने गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी 14 दिन हुए। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.