Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अहमदाबाद में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अहमदाबाद में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_5image_12_40_036597611d2-ll

लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन देशभर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. बदइंतजामी के हालात इस कदर हैं कि कई राज्यों में हजारों प्रवासी मजदूरों की भीड़ जमा हो गई है. हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पुलिस को लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ रहे हैं.गुजरात के अहमदाबाद में घर जाने की मांग को लेकर प्रवासी मजदूरों ने बवाल कर दिया है. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है. मजदूर यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे, लेकिन काम बंद होने के बाद वो घर जाने की मांग कर रहे थे. आज भीड़ जुटने लगी, उसके बाद मजदूरों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद अहमदाबाद पुलिस एक्शन में आ गयी और मजदूरों पर लाठीचार्ज किया गया. इस दौरान भागकर छुपे हुए मजदूरों को ढूंढ कर निकाला गया.वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में भी प्रवासी मजदूरों की भीड़ लगी है.

इन श्रमिकों को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा. थोड़ी उंचाई पर काउंटर है जहां मजदूर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस उन्हें धक्का देकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, गाजियाबाद से आज 6 श्रमिक ट्रैन जाएंगी. इनमें से 3 बिहार के मुज्जफरनगर, रकसोल और पटना जबकि 3 यूपी के गोरखपुर, आजमगढ़ और वाराणसी जाएंगी. इन ट्रेनों के माध्यम से करीब 7 हजार श्रमिक जाएंगे.यूपी के मेरठ में भी रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गयी है. लॉकडाउन के दौरान मेरठ में फंसे मजदूरों को आज बिहार के लिए रवाना किया जाना है. मेरठ सिटी स्टेशन से शाम 4 बजे श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, जो बिहार के अररिया जिले पहुंचेगी. इस ट्रेन में करीब 1600 मजदूर मेरठ से रवाना किए जाएंगे. मजदूरों के पहुंचने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं. आज सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मजदूर मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंच गए.

Post navigation

Previous: मलाइका अरोड़ा के आलीशान घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Next: पीएम मोदी चक्रवात एम्फन को लेकर MHA और NDMA के साथ करेंगे बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.