Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी चक्रवात एम्फन को लेकर MHA और NDMA के साथ करेंगे बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी चक्रवात एम्फन को लेकर MHA और NDMA के साथ करेंगे बैठक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

चक्रवात एम्फन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि ओडिशा में आफत के रूप में एम्फन तूफान दस्तक देने को तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान एम्फन अगले 6 घंटों में तेजी लाने वाला है दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में अक्षांश 12.5 ° N और देशांतर 86.4 ° E के पास, पारादीप के दक्षिण में लगभग 870 किमी का बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान आने वाला है। आईएमडी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, अगले छह घंटों में एक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान आएगा।

ये 20 मई की दोपहर / वीएससीएस के रूप में दीघा और हटिया द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश कोस्ट को पार करेगा दिल्ली में DG मौसम विभाग मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि एम्फान में धूल नहीं होगी। तटीय क्षेत्रों में आने वाले चक्रवात समुद्र से आते हैं इसलिए इनमें नमी बहुत ज्यादा होती है इसलिए जहां ये जाते हैं वहां तेज हवा के साथ बारिश होती है। इसके साथ इनकी वायु गति भी बहुत ज्यादा होती है। उन्होंन कहा कि 12 घंटों के अंदर एम्फन के सुपर चक्रवात में बदलने की उम्मीद है। ये अभी उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में गति करेगा 20 तारीख की दोपहर/शाम को ये दीघा/हातिया द्वीपों के बीच से जाएगा। इस दौरान इसकी गति 155-165Km/hr और गंभीर होने पर185 Km/hr तक हो सकती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अहमदाबाद में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Next: मिलिंद सोमन का 25 साल पुराना फोटोशूट आज हो रहा वायरल देखे ये तस्वीर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.