Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • किसान कर्ज माफी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

किसान कर्ज माफी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की किसान कर्ज माफी अब शिवराज सरकार के गले की हड्डी बन गई है. बीजेपी सरकार इस योजना को आगे लेकर नहीं जाना चाहती है. वहीं कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में सरकार को कोर्ट में घसीटने की धमकी देकर किसानों के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान कृषि मंत्री कमल पटेल की पत्नी रेखा पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाई रोहित चौहान को कर्ज माफी का फायदा मिला है.

उसके बाद भी सरकार के मंत्री इस योजना को बंद करना चाहते हैं और इसे घोटाला साबित करने पर तुले हैं. ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.किसान कर्जमाफी के दो दौर के दौरान पहले पचास हजार रुपये तक, फिर एक लाख रुपये तक के किसानों के कर्ज माफ कमलनाथ सरकार कर चुकी थी. मगर जब दो लाख रुपये तक के किसान के कर्ज माफी की बारी आती सरकार गिर गई. इन दोनों दौरों में करीब 27 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ है मगर अब शिवराज सरकार ने आते ही इस योजना को ठंडे बस्ते मे डाल दिया. सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो पत्रकार वार्ता कर इस योजना को सदी का सबसे बड़ा घोटाला बताया. साथ ही इसकी जांच की घोषणा कर दी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया एक और झटका लिया एक बड़ा फैसला
Next: आज से महाराष्ट्र में रेड और नॉन रेड जोन में खुलेंगी दुकानें। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.