Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस ने दिखाई मानवता बुजुर्ग महिला का किया अंतिम संस्कार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली पुलिस ने दिखाई मानवता बुजुर्ग महिला का किया अंतिम संस्कार

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
kfhn-300x185

देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. ईस्ट दिल्ली के जैतपुर में जब पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा देने से मना कर दिया तो दिल्ली पुलिस के सिपाही मदद के लिए आगे आए. पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला के अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार करवाया. दिल्ली पुलिस ने ये खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, कुछ फ़र्ज़ निभाया, कुछ कर्ज़ उतारा.बुजुर्ग महिला की रविवार रात मौत हो गई थी. सोमवार को अंतिम संस्कार में मदद के लिए कोई भी पड़ोसी तैयार नहीं हुआ. बुजुर्ग मृतक महिला का पति थाने पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी.

इसके बाद पुलिस की टीम ने जसपाल सिंह की पत्नी सुधा कश्यप (62) को कंधा दिया और श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधा कश्यप नवंबर से बीमार चल रही थी. उनके 26 साल के बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. बुजुर्ग महिला ने रविवार रात अपने पति के साथ खाना खाया था, लेकिन वह सुबह नहीं जागी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया दिल्ली पुलिस ने कहा, कोरोनो वायरस महामारी को लेकर बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं. लेकिन इस मामले में इस बात पुष्टि नहीं हुई है कि सुधा की मृत्यु कोरोनो वायरस के कारण हुई. फिर भी पड़ोसी और जसपाल के करीबी रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला। ..
Next: बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को बस व्यवस्था को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.