Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार यूपी पर चक्रवाती तूफान का नहीं दिखेगा कोई असर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मौसम विभाग के अनुसार यूपी पर चक्रवाती तूफान का नहीं दिखेगा कोई असर

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
amphan-cyclone

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान और उसके प्रभावों को लेकर मौसम विभाग लगातार ताजा अपडेट जारी कर रहा है. इसको लेकर ताजा अनुमान जारी किया गया है. उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में अम्फान तूफान का ज्यादा असर नहीं दिखाई देगा मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि साइक्लोन की दिशा और उसका प्रभाव लगातार बदलता रहता है. 2 दिन पहले यह जरूर लग रहा था कि यूपी के पूर्वाचल और तराई के हिस्से में अम्फान तूफान का असर आएगा लेकिन अब ताजा अनुमान के मुताबिक किसी भी जिले पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. सिर्फ एक-दो जिलों में हल्की हवाएं चल सकती हैं लेकिन बारिश और आंधी की कोई संभावना नहीं है

जेपी गुप्ता ने यह भी बताया कि तापमान में भी कोई खासा फर्क नहीं दिखाई देगा बल्कि प्रदेश के सभी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी ही देखने को मिलेगी. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अम्फान उठ रहा है. जिसके आज शाम तक कोलकाता के तटीय इलाके को हिट करने की संभावना जताई गई.इसके अलावा बांदा में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस जबकि हमीरपुर में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बाकी शहरों में भी तापमान कम नहीं है. प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में भी तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है. लखनऊ में 40.6 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 40 डिग्री सेल्सियस सुल्तानपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस इटावा में 41.8 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को बस व्यवस्था को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधा
Next: उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा हादसा ट्रक ने 6 किसानों को कुचला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.