Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को बस व्यवस्था को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों को बस व्यवस्था को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधा

Ranjeet Gupta 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने को लेकर कांग्रेस पार्टी और यूपी सरकार के बीच पत्राचार का दौर जारी है. कई बार यूपी बॉर्डर पर कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में झड़प भी हो चुकी है. आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लग रहे हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर इस पूरी कवायद को बीजेपी और कांग्रेस की घिनौनी राजनीति करार दिया है. इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो कांग्रेस पार्टी को सलाह भी दी है कि अगर वह श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही उनके घर वापसी में मदद करना चाहती है, ट्रेनों से नहीं करनी है तो फिर इनको अपनी ये सभी बसें कांग्रेस-शासित राज्यों में श्रमिकों की मदद में लगा देनी चाहिये तो यह बेहतर होगा

मायावती ने बुधवार को एक के बाद एक कुल 4 ट्वीट में अपनी बात रखी है. उन्होंने लिखा है, 1. पिछले कई दिनों से प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के नाम पर खासकर बीजेपी व कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से घिनौनी राजनीति की जा रही है यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण. कहीं ऐसा तो नहीं ये पार्टियाँ आपसी मिलीभगत से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके इनकी त्रास्दी पर से ध्यान बाँट रही हैं? उन्होने लिखा है, 2. यदि ऐसा नहीं है तो बी.एस.पी. का कहना है कि कांग्रेस को श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही घर भेजने में मदद करने पर अड़ने की बजाए, इनका टिकट लेकर ट्रेनों से ही इन्हें इनके घर भेजने में इनकी मदद करनी चाहिये तो यह ज्यादा उचित व सही होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस ने दिखाई मानवता बुजुर्ग महिला का किया अंतिम संस्कार
Next: मौसम विभाग के अनुसार यूपी पर चक्रवाती तूफान का नहीं दिखेगा कोई असर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.